फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-टैंकर भिड़े, युवक की मौत

Tue, 13 Dec 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 रसड़ा - नगरा मार्ग राघोपुर गांव के सामने सोमवार की रात तेल टैंकर और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मृत युवक अपने मित्र की शादी में शिरकत करने आया हुआ था।
फतेहपुर जिले के आवास विकास कालोनी निवासी राहुल त्रिपाठी (30) बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र के मनियर गांव निवासी कृष्ण कुमार उपाध्याय (36) के साथ रसड़ा थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव निवासी सूर्य प्रताप सिंह की शादी में जा रहे थे। सोमवार की देर शाम स्वीफ्ट डिजायर कार से रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सिसवार कला गांव में अपने मित्र सूर्य प्रताप की बारात करने जा रहा था। अभी रसड़ा-नगरा मार्ग स्थित राघोपुर गांव के सामने कार पहुंची थी। इसी बीच नगरा की तरफ से आ रहे तेल टैंकर टकरा गई। इस दौरान कार चलाने वाले राहुल और उसमें बैठे उसका कृष्ण कुमार गंभीर  रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल कृष्ण कुमार को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के साथ ही कार और टैंकर को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद टैंकर चालक और खलासी टैंकर छोड़ भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में मृतक के भाई       के तहरीर पर अज्ञात टैंकर      चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज     कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उधर घटना की खबर पर पहुंचे मृतक के भाई और पिता शव को देख रो पड़े। मृतक के पिता वर्तमान में फतेहपुर में वन विभाग के डायरेक्टर पद पर तैनात है। परिवारीजनों के मुताबिक राहुल और सूर्य प्रताप लखनऊ के गोमतीनगर में एक ही साथ रह कर दूध का कारोबार करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें