फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल से गिरी बाइक, युवक मरा

Mon, 20 Nov 2017 11:39 PM IST
ballia
विज्ञापन
निर्माणाधीन जेल रोड फाटक का आेवरब्रिज। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत हो गई। जबकि सात महिलाओं समेत नौ लाेग घायल हो गए। जिन्‍हें अस्पताल में  भर्ती कराया गया। हालत गंभ्‍ाीर होने पर सात को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

बांसडीह संवाददाता के अनुसार, मनियर- बांसडीह मार्ग स्थित हालपुर गांव के समीप रविवार को भेड़ी नाला के पुल के समीप बाइक सवार पुल से टकरा गए। जिससे बाइक सवार असंतुलित हो गई वहीं बाइक चला रहे एक युवक की पुल से नीचे गिरने से मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। किसी ने हेलमेट नहीं पहना था।

बैरिया थाना क्षेत्र के चकिया गांव से सिकंदरपुर  मांगलिक कार्यक्रम एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर शामिल होने के लिए गए थे। जहां से वे रात में अपने गांव बैरिया थाना क्षेत्र के उपाध्यायपुर निवासी अजय कुमार, सुरेमनपुर निवासी संजय पासवान तथा गोन्हिया छपरा निवासी वीर बहादुर पासवान अपने गांव वापस आ रहे थे।
विज्ञापन

अभी बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के हालपुर स्थित भेड़ी पुल के पास पहुंचे थे कि उनकी बाइक अनियत्रित होकर पुल से टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार एक युवक अजय कुमार पुल से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी बीच रात्रिगश्त से वापस लौट रहे बांसडीह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय त्रिपाठी ने पहुंच कर अजय को नाले से  बाहर निकाला। जहां अजय की  मौत हो चुकी थी जबकि घायल संजय और वीर बहादुर को एंबुलेंस से तत्काल जिला अस्पताल पहुुंचाया। वहीं मृतक अजय के जेब से मोबाइल निकालकर घटना की सूचना प्रभारी निरीक्षक ने परिजनों को दिया।

सिकंदरपुर ः खेजुरी थाना क्षेत्र के जनुआन चट्टी के समीप सोमवार की सुबह यात्रियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे छह से अधिक  महिलाएं घायल हो गई। थाना क्षेत्र के घुरी बाबा टोला गांव की महिलाएं एवं लड़कियां सोमवार की सुबह पिकअप से पीडीया दहवाने गंगा नदी बलिया जा रही थी। खेजुरी थाना क्षेत्र के जनुवान चट्टी के समीप पिकअप असंतुलित होकर पलट गई। जिसमें धर्मेंद्र चौहान (25), अंशु चौहान (18) पुत्री सीताराम, शीतल चौहान (17) पुत्री गिरजा, पिन्टू (13), संटू (15) पुत्र गर्जन चौहान, फूला चौहान (21) पत्नी धर्मेंद्र, संजना (7) पुत्री त्रिवेणी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां धर्मेंद्र, अंशु, शीतल, पिन्टू, संटू की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

दुबहर ः क्षेत्र के अखार ढाले पर सोमवार की सुबह पांच बजे मंदिर में पूजा करने जाते समय अशोक गुप्ता की बोलेरो से टक्कर लगने के कारण दाहिना पैर टूट गया है, जिनका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। अशोक सुबह में अपने घर से बगल के हनुमान मंदिर पर पूजा करने जा रहे थे। इसबीच बलिया के तरफ से तेज गति से आ रही बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दिया, जिससे वह घायल हो गए। टहल रहे समाजसेवी ध्रूव नारायण सिंह ने उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें