फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से महिला की मौत

Tue, 31 May 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बलिया-बांसडीह मार्ग स्थित बघौता नारायणपुर गांव के पास सोमवार की शाम एक बाइक ने अधेड़ महिला को धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक सवार महिला को अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन उसकी हालत गंभीर देख उसे झाड़ी में फेंकर भाग गए।
विज्ञापन


घरवाले सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना क्षेत्र के बघौता नारायणपुर निवासी जिगनी देवी (41) पत्नी स्व. सूर्यबली बिंद सोमवार को घरेलू सामान की खरीदारी करने के लिए राजपुर बाजार गई थी।

वापस आते समय गांव के पास कोल्डस्टोरेज के समीप पीछे से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद बाइक गड्ढे में जा गिरी। चालक बाइक छोड़कर घायल महिला को जिला अस्पताल इलाज के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन


हालत गंभीर देख बाइक चालकों ने  महिला को बभनौली स्थित रामबाग के पास झाड़ी में फेंककर भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे घरवालों ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों  ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें