बलिया हत्याकांड में हुई मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस उप महानिरीक्षक सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि दुर्जनपुर में एक नहीं कई हथियारों का यूज किया गया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के वीडियो देखने के बाद ये पता चल रहा है कि भगदड़ व मारपीट के दौरान कम से कम दस राउंड फायरिंग की गई है। इतनी फायरिंग किसी एक हथियार से नहीं की जा सकती।
उन्होंने बताया कि जयप्रकाश पाल को गोली रिवाल्वर से मारी गई हैं। पोस्टमार्टम के दौरान उसके शरीर में मिली चारों गोलियां रिवाल्वर की हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप के पास लाइसेंस भी रिवाल्वर का ही था। अब उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है तो उससे पूछताछ में हथियार को लेकर भी सवाल किया जाएगा।