फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया बंद : व्यापारी ने की फायरिंग, दो घायल

Wed, 09 Sep 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्त की गिरफ्तारी के विरोध में व्यापारियों के आह्वान पर बुधवार को बलिया पूरी तरह से बंद रहा। इस दौरान लोग चाय-पान तक के लिए तरस गए। अपनी दूकानें बंद करने के बाद दूकानदार खुद बाजार बंद कराते रहे।
विज्ञापन


इस दौरान माल गोदाम रोड पर एक कारोबारी और बंद करा लोगों में हल्की झड़प हो गई। नोकझोंक के बाद युवा कारोबारी ने रिवाल्वर से कई फायर झोंक दिया। गोली लगने से भाजपा विधायक उपेंद्र तिवारी के निजी मीडिया प्रभारी तथा भाजपा नेता राकेश चौबे भोला और देवतानंद तुरहा घायल हो गए। वहीं इसके बाद हुई मारपीट में व्यापारी नेता सहित चार लोग चुटहिल हो गए।

राकेश चौबे भोला और  रामप्रसाद जायसवाल को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर किया कर दिया गया। वहीं इस घटना के बाद पूरे दिन जिलाधिकारी मुरली मनोहर लाल और पुलिस कप्तान राजू बाबू सिंह चक्रमण करते रहे। साथ ही नगर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई।
विज्ञापन


मंगलवार को चौक में धरनारत चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता के विरोध में सभासद भी सड़क पर उतर गए थे और दोनों का मंच शहीद चौक में आमने-सामने लगने लगा। हालांकि  लोगों का कहना था कि ऐसा साजिशन किया गया । इसके बाद पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में धरना स्थल से पूर्व चेयरमैन और सभासदों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस कार्रवाई और उत्पीड़न से नाराज नगर के कारोबारियों ने बलिया बंद की घोषणा कर दी। इसमें भाजपा नेता सहित विभिन्न दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। कारोबारियों के पूर्ण सहयोग से नगर सहित ग्रामीण इलाके में बाजार पूरी तरह से बंद रहे।

इस दौरान मालगोदाम रोड पर कंद करा रहे लोगों की दूकानदार रामप्रसाद जायसवाल से कहासुनी और नोकझोंक हो गई। इस बीच युवा व्यापारी द्वारा कई राउंड गोली चलाई गई।

गोली भाजपा नेता राकेश चौबे भोला (33) को पीठ के निचले हिस्से में लगी, जबकि कहीं से सामान लेकर जा रहे फेफना थाने के थम्मनपुरा निवासी देवतानंद (50) के हाथ में गोली लग गई। गोली चलने के बाद हुई मारपीट में दूकानदार रामप्रसाद जायसवाल (50), शहर कोतवाली के कृष्णानगर निवासी आशीष कुमार (12) और व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष अरविंद गांधी (45), संतोष कश्यप (25) जख्मी हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अभी गोली चलाने वाले युवा व्यापारी को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें