फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो ने व्यवसायी को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रतसर (बलिया)। गड़वार थाना के रतसर पचखोरा मार्ग पर बुधवार की रात 10 बजे तेज गति से आ रही एक बोलेरो ने दूकान बंदकर घर जा रहे अधेड़ व्यवसायी को रौंद दिया। लोगों ने व्यवसायी को आनन-फानन में नजदीक के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। कस्बा के अगरधत्त नाथ मुहल्ला निवासी दीना गुप्ता (44) की जलपान की दूकान रतसर पचखोरा मार्ग पर एक गुमटी में संचालित है। रोज की भांति वह अपने पुत्र के साथ दूकान बंदकर घर जा रहे थे कि इस बीच विपरीत दिशा से तीव्र गति से आ रहे बोलेरो उन्हे रौंदते हुए निकल गया। आसपास के लोग जब तक संभलते, बोलेरो चालक दूर निकल चुका था। लोग दीना गुप्ता को एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। इसके पूर्व ही, उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन



मारपीट के कारण भाग रही थी बोलेरो
रतसर। लोगों का कहना है कि दीना गुप्ता को मौत की नींद सुलाने वाले उस बोलेरो का चालक बगल के गांव छतवां में बारात लेकर आया था, जहां नाच में बराती और घराती में मारपीट हो गई। भगदड़ की स्थिति में वह अपनी बोलेरो लेकर भागा और रास्ते में कर्बला के पास एक युवक को टक्कर मार दिया। इसका इलाज निजी चिकित्सक के यहां हुआ। कुछ दूर आगे आकर सड़क किनारे चारपाई पर सो रहे दो युवक को भी टक्कर मारा। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बोलेरो की गति बहुत तेज थी। एक बार पलटने से भी बची और आगे जाकर दीना गुप्ता की जान ले ली।


बाइकों की टक्कर में पांच घायल
बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग स्थित बाढुबांध चट्टी के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे एक बाइक पर सवार एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक किशोर की स्थिति गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

यह वाकया उस समय हुआ, जब मऊ जनपद से बाइक द्वारा गाजीपुर जनपद स्थित सती माई स्थान पर दर्शन-पूजन के लिए जा रहे थे। अभी वे लोग रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के बाढुबांध चट्टी के समीप पहुंचे ही थे कि गुरुवार के दोपहर रसड़ा कासिमाबाद मार्ग स्थित बाढुबांध चट्टी के समीप बाइक से टकराने से पांच लोग घायल हो। घायलों में मऊ जनपद के थाना मऊ बलिया मोड़ निवासी सोनू (22), नंदू (25), रेखा (24) पत्नी मनोज, लकी (05) पुत्र मनोज, एक वर्षीय बिट्टू पुत्र मनोज घायल हो गए। सभी को रसड़ा सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद लकी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें