फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़ उठा ले गए सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के घोरौली बाजार स्थित श्वेता मेडिकल स्टोर में शनिवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर उसमें रखे नकदी सहित हजारों रुपये की दवा चुरा ले गए। सुबह जब संचालक मेडिकल स्टोर खोलने पहुंचा तो ताला टूटा देखकर अवाक रह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

विशुनपुरा निवासी हरिमोहन प्रसाद की मेडिकल स्टोर घोरौली बाजार में है। शनिवार की रात प्रतिदिन की तरह हरिमोहन मेडिकल स्टोर का ताला बंद कर घर चले गए। रविवार की सुबह जब मेडिकल स्टोर खोलने संचालक पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा था। अंदर गए तो देखा कि सभी मेडिकल के सामान बिखरे पड़े हैं। संचालक हरिमोहन ने बताया कि स्टोर में रखे नकदी दो हजार रुपये एवं करीब 40 हजार रुपये की कीमती दवा चोर चुरा ले गए। इसके साथ ही स्टोर में रखे आवश्यक कागजात भी चोर उठा ले गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। उधर, रविवार की सुबह मेडिकल के समीप दो कुओं में मेडिकल स्टोर के कागजात एवं अन्य सामान पड़े हुए थे। जिसे देखने के लिए काफी संख्या में भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें