फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में महिला समेत चार जख्मी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के रूद्रवार गांव में सोमवार की शाम जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर विजय प्रताप यादव व थानाध्यक्ष अनिल चंद तिवारी पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रुद्रवार गांव में सोमवार की शाम बनवारी प्रजापति के भतीजा पिंटू से जमीन पर कूड़ा करकट रखने को लेकर रोहित राय के परिवार से कहासुनी हो गई। मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से बनवारी प्रजापति (50), नीलम (21) पुत्री गिरधारी तथा दूसरे पक्ष से अनिता राय (24) पत्नी जयवर्धन राय व रोहित राय (30) घायल हो गए। सभी घायलों को आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने बनवारी प्रजापति को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। इस मामले में एक पक्ष के कुछ लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें