फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। नगर के एक कटरा स्थित एक नर्सिंग होम में शुक्रवार को ऑपरेशन के बाद गर्भवती महिला और उसके नवजात की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर आशा बहू और नर्सिंग होम के चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

उभांव थाना क्षेत्र के पलिया ग्राम निवासी संजय कुमार की पत्नी पुष्पा देवी को प्रसव पीड़ा हुई। यह देख आशा बहू ने गर्भवती महिला को लेकर नर्सिंग होम पहुंची। अल्ट्रासाउंड जांच में बच्चा ठीक पाए जाने की बात आई। कुछ समय बीतने के बाद चिकित्सक द्वारा महिला का ऑपरेशन करने को कहा। इसके बाद चिकित्सक ने गर्भवती का ऑपरेशन कर दिया, जहां बच्चा मृत पाया गया, वहीं महिला की हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने मऊ ले जाने की सलाह देकर रेफर कर दिया। इलाज के लिए मऊ ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया। पति ने आरोप लगाया कि चिकित्सक की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही पति की तहरीर पर पुलिस ने चिकित्सक और आशा बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें