फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
भोट। किसान का ट्रैक्टर जबरन जब्त करने में बैंक मैनेजर समेत छह व्यक्ति फंस गए हैं। अदालत के आदेश पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के तालकपुर गांव निवासी शाकिर अली पेशे से किसान हैं। दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप है कि वह अशिक्षित हैं। करीब तीन वर्ष पूर्व उसने बरेली के आईसीआईसीआई बैंक से ट्रैक्टर के लिए लोन लिया था। शाखा प्रबंधक द्वारा मांगे गए सभी दस्तावेजों को जमा करने और लोन पास होने पर उसने बिलासपुर स्थित सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी में डेढ़ लाख रुपये जमा कर ट्रैक्टर लिया था तथा बकाया की रकम किस्तों में जमा कर दी थी।आरोप है कि पांच अगस्त को शाखा प्रबंधक अपने पांच साथियों के साथ आए और लोन की रकम जमा न करने का आरोप लगाते हुए उसका ट्रैक्टर जबरन खींच कर अपने साथ ले गए। किसान द्वारा थाना पुलिस को तहरीर देने के बावजूद पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने पर उसने कोर्ट की शरण ली।इस पर कोर्ट ने सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें