फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करिश्मा हत्याकांड: चार दिन बाद भी आरोपी पुलिस पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव स्थित जटहवा बाबा स्थान के रेलवे लाइन के पास आठ फरवरी की शाम आठ वर्षीय बालिका करिश्मा की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी, इसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में रोष है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी दयाशंकर नट की आठ वर्षीय पुत्री करिश्मा अपने चचेरे भाई बीरेंद्र के साथ आठ फरवरी की शाम रेलवे लाइन के पास बकरी चरा रही थी। इसीबीच तीन की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने बीेरेंद्र को लक्ष्य बनाते हुए गोली चलाई, लेकिन गोली बीरेंद्र के बजाय करिश्मा के सीने में लग गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पिता दयाशंकर नट के तहरीर पर पड़ोसी धर्मेंद्र नट व मुन्ना नट के विरूद्ध धारा 302 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दिया है। लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। इस बाबत बैरिया सीओ उमेश यादव ने बताया कि मामले की जांच के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें