फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

56 पेटी शराब संग दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के खरीद घाट के समीप मंगलवार की सुबह सिकंदरपुर पुलिस ने 56 पेटी में 2688 शीशी शराब व 20 लीटर कच्ची अवैध शराब, फिटकिरी, नौसादर से लदी मारुति वैन व दो बाइक को बरामद किया। जिसकी कुल कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं दो तस्करों को मौके से गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। जबकि दो आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सिकंदरपुर प्रभारी निरीक्षक राम सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की खरीद दियारा क्षेत्र के रास्ते पीपा पुल होकर मारुति वैन से तस्कर अवैध शराब ले जा रहे है। पुलिस ने तत्काल खरीद दरौली पीपा पुल के पास घेराबंदी कर वाहन की तलाशी ली तो उसमें 56 पेटी शराब बरामद किया। जिसमें कुल 2688 शीशी पाई गई। उधर, जब मारुति वैन उस पार नहीं पहुंची तो दो बाइक पर चार तस्कर उस पार से आकर वैन के पास खड़े हो गए। तभी आसपास खड़ी पुलिस पहुंच गई और अभिषेक यादव पुत्र लालबचन यादव ग्राम नूरपुर थाना गड़वार व श्रवण चौहान पुत्र राधा मोहन चौहान ग्राम खरीद थाना सिकंदरपुर को मौके से पकड़ लिया। जबकि मुकेश पांडेय पुत्र सुमेर पांडेय ग्राम खरीद थाना सिकंदरपुर व सिंटू पुत्र बीरबल चौधरी ग्राम खरीद थाना सिकंदरपुर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को चालान कर न्यायालय में पेश किया। वही वैन व दोनों बाइक को सीज कर दिया।
विज्ञापन

-----------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें