चिलकहर (बलिया)। फेफना थाना क्षेत्र के औंदी गांव में शुक्रवार की देरशाम दो पक्षों में हुए विवाद के बाद एक दर्जन नामजद, दर्जनों अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज करने व पांच लोगों की गिरफ्तारी के बाद से माहौल शांत है। हालांकि अभी भी एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स तैनात है।
शुक्रवार की देरशाम किराने की दुकान पर खड़े होने को लेकर दो समुदाय के युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमें करीब आधा दर्जन लोग चुटहिल हो गए थे। पुलिस ने तहरीर पर एक दर्जन नामजद व दर्जनों अज्ञात लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। हालांकि पुलिस ने शनिवार की देररात में ही पांच लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया था। उधर, रविवार को भी पूरे दिन कई थानों की पुलिस गांव में फ्लैग मार्च करते हुए नजर आईं। हालांकि पुलिस अभी भी दोनों पक्षों में शांति का माहौल कायम करने में लगी हुई है।