फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ठेले से टकराकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे के दौरान दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की जहां मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हो गए। गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर-खेजुरी मार्ग पर जिगनी गांव के करीब खड़े ठेला से टकराकर एक बाइक सवार की मौत मंगलवार को देर शाम हो गई।
विज्ञापन

मृतक बंगला बदनपुरा गांव निवासी मिंटू उर्फ सरल (25) पुत्र रामप्रवेश राम बिना हेलमेट पहने ही बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदारी से घर जा रहा था कि खड़े ठेला से टकरा गया। जिससे उसका सड़क से सिर टकराने के कारण घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
फेफना संवाददाता के अनुसार, थाना क्षेत्र के कपूरी गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को कमांडर के धक्के से बाइक सवार एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया, जबकि कमांडर जीप में बैठी एक युवती भी घायल हो गई। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूरापाली निवासी सुनील सिंह(40) कपूरी से बलिया के तरफ बाइक से आ रहे थे कि सामने से आ रही कमांडर पर बाहर की तरफ बैठी जलालपुर निवासी पूजा शुक्ला (20) से टकरा गए। इस टक्कर में जहां सुनील का एक पैजर टूट गया वहीं पूजा कमांड जीप से अनियंत्रित होकर बाहर सड़क पर गिर गई। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। आनन फानन में घायलों को बसपा नेता अंबिका चौधरी ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें