रसड़ा। श्रीनाथ मठ से दो बछड़ो को लेकर भागते समय सोमवार को ग्रामीणों ने दौड़ाकर दो पशु चोरों को धर दबोचा। ग्रामीणों ने दोनों की धुनाई कर बाल काटकर नगर में घुमाया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
श्रीनाथ मठ के दो बछड़ो को पशु चोर पांच बजे भोर में गाड़ी पर लादकर गाजीपुर ले जाने की फिराक में थे। मठ के पुजारी सुखपुरा थाना के जिराबस्ती निवासी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव पुत्र भगवती लाल ने देख शोर मचाया। शोर सुन आस पास लोगो ने दौड़ा कर दो युवकों को धर दबोचा। आक्त्रसेशित ग्रामीणों ने दोनों चोरो की धुनाई कर दी। इसके बाद उनके बाल काट कर हाथ में तख्ती पकड़ा कर नगर भ्रमण कराया। इस दौरान सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लिया। पकडे गये दोनों युवक कोतवाली क्षेत्र के नागपुर निवासी उमा पुत्र सुभाष एवं सोनू पुत्र श्याम बिहारी है। पुजारी के तहरीर पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।