फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी सास को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। विवाहिता की जलाकर हत्या करने के मामले में थाना क्षेत्र के कुसौरा गांव निवासी मृतका की सास तारा देवी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि शेष आरोपी अब भी फरार है। जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मालूम हो कि नगरा थाना क्षेत्र के खैरा निवासी रीता देवी (25) का विवाह दो-तीन साल पूर्व बांसडीहरोड थाना के कुसौरा गांव निवासी अखिलेश गिरी के साथ हुआ था। आरोप है कि बुधवार की शाम दहेज लोभियों ने मिट्टी का तेल उडे़ल कर महिला को जला दिया था, जिसकी मौत जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस मामले में मृतका की मां जयमुनी के तहरीर पर पुलिस ने पति अखिलेश गिरी, ससुर काशी पर्वत, सास तारा देवी, देवर विनोद पर्वत, देवरानी बुचिया देवी के विरुद्ध दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें