फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की मड़ाई के समय थ्रेशर पलटने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। स्थानीय ग्राम सभा के मालदह टोला निवासी मजदूर की ट्रैक्टर से गेहूं की मड़ाई करते समय थ्रेशर के पलटने से दबकर मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार की देर रात र्हुई। सूचना पर पहुंची हल्दी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हल्दी थाना क्षेत्र के मालदह टोला निवासी नंद तुरहा (28) पुत्र सुदर्शन तुरहा अपने पड़ोसी के ट्रैक्टर पर मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार की रात वह अन्य मजदूरों के साथ भरखोखा ताल में गेहूं की मड़ाई करने गया था। मड़ाई के दौरान अचानक थ्रेशर पलट गया। इसके नीचे आने से नंद दब गया। नंद के पिता सुदर्शन ने बताया कि घटना के समय अन्य मजदूर भी थे लेकिन डर के मारे सभी मौके से भाग चले। नंद रात भर घर नहीं आया तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। शनिवार की भोर में करीब चार बजे सूचना मिली तो भागकर मौके पर पहुंचा। लोगों के मदद से थ्रेसर हटाया गया तब-तक नंद की मौत हो गई थी। घटना की सूचना मृतक के पिता सुदर्शन ने इलाकाई पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, संबंधित ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। थानाध्यक्ष हल्दी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना से संबंधित पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें