फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईलाज के बहाने चिकित्सक ने दुष्कर्म का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। कस्बा स्थित डाकघर के निकट घर पर इलाज के लिए बुलाए गए चिकित्सक ने ही महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। इस पर महिला ने शोरगुल मचाया तो आरोपी भाग गया। पीड़िता ने चिकित्सक के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

महिला ने तहरीर में बताया कि शनिवार को वह मऊ जिला इलाज के लिए गई थी जहां उसकी मुुलाकात एक महिला से हुई। इस महिला ने बवासीर के इलाज के लिए एक चिकित्सक का मोबाइल नंबर दिया। महिला ने उक्त नंबर पर फोन कर डॉक्टर को अपने घर बुलाया। डॉक्टर ने इलाज के नाम पर महिला के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए लेकिन तब तक चिकित्सक भाग निकला। इस बाबत रसड़ा सीओ केपी सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें