फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपा पुल से टकराई नाव,

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर दूर श्रीरामपुर गंगा घाट के पास शुक्रवार की शाम एक नाव के पीपा पुल से टकरा जाने के कारण नाव में बैठे 40 यात्रियों की जान पर बन आई। संयोग ही कहा जाए कि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे शहर के श्रीरामपुर घाट के सामने गंगा उस पार से यात्रियों को लादकर आ रही नाव पीपा पुल से टकरा गई। जिसके चलते नाव में लंबा सुराग हो गया और नाव में पानी भरने लगा, लेकिन यात्रियों एवं नाविकों ने सूझबूझ का परिचय दिया और नाव को किसी तरह कम पानी की ओर ले आए। उस जगह पर सीने भर पानी होने के चलते सभी यात्री किसी तरह निकल कर अपनी जान बचा लिए। इस घटना की सूचना से ही नाव में बैठे यात्रियों के परिजनों की सांसे थम गई थी, लेकिन उनके सुरक्षित वापस आने पर सभी लोगों ने ईश्वर को धन्यवाद दिया।उक्त नाव पर 40 यात्रियों के अलावा 15 बाइकें भी थीं, जो सहीं सलामत बाहर निकाल ली गईं। उधर, इस संबंध में बिचलाघाट चौकी प्रभारी ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इनकार किया है। मालूम हो कि श्रीरामपुर घाट पर बनने वाले पीपा पुल अब तक चालू नहीं होने के कारण गंगा उस पार तथा इस पार के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है कि 15 अक्टूबर तक हर साल पुल तैयार हो जाती थी। लेकिन इस साल विभागीय अफसरों की लापरवाही के चलते यह पीपा पुल तैयार नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें