फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दंपति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर/शिवाला कलां। बृहस्पतिवार की रात किसी वाहन की चपेट में आकर बाइक पर सवार दंपति की मौत हो गई। मृतक के दामाद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

अमरोहा जनपद के थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव बलवापुर निवासी शौनाथ सिंह अपनी पत्नी बर्फिया देवी के साथ अपनी ससुराल गांव ताहरपुर आए थे। बृहस्पतिवार देर रात करीब नौ बजे वह पत्नी के साथ बाइक से वापस अपने गांव जा रहे थे। अमरोहा मार्ग पर गांव शिवालाकलां के पास उनकी बाइक को किसी भारी वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में शौनाथ सिंह (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी पत्नी बर्फिया देवी (50) गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को सीएचसी पहुंचाया और परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजन बर्फिया की हालत गंभीर देखते हुए उसे उपचार के लिए दिल्ली ले गए, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। दंपति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के दामाद गांव आराजी भैंसा निवासी तेजपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें