फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 माह बाद भी हत्यारों की नहीं हुई गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के जमुआ गोपालपुर गांव में 12 फरवरी को अधेड़ की हुई हत्या के मामले में अभी तक गुत्थी नहीं सुलझ सकी है। वहीं आरोपी भी पुलिस गिरफ्त से कोशों दूर हैं। ऐसे में पीड़ित परिवार आरोपियों से भयजदा है और न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है। लेकिन इस मामले में पुलिस अभी उदासीन बनी हुई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि शहर कोतवाली क्षेत्र के जमुआ गोपालपुर गांव निवासी श्रीराम यादव प्रतिदिन की भांति भोजन कर घर से करीब 150 से 200 मीटर की दूरी पर दियारा स्थित अपने खेत में सोने चला गया था। जहां 12 फरवरी 2017 की सुबह सो रहे स्थान से करीब चार सौ मीटर की दूरी पर गेहूं की फसल में किसान का शव मिला था। इसकी जानकारी घर वालों को उस समय हुई, जब किसान करीब नौ बजे तक घर नहीं पहुंचा। तब उसके घर वाले उसे ढूंढते हुए दियारा खेत पहुंचे, जहां सोने वाले स्थान से करीब चार सौ मीटर की दूरी पर उसका शव देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तत्कालीन एसपी, तत्कालीन एएसपी, तत्कालीन सीओ सिटी समेत डाग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम पहुंच गई। किसान के गले पर रस्सी से गला दबाने का निशान था। इस मामले में पुलिस ने मृतक किसान के भाई के तहरीर पर चार आरोपियों के विरूद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया था। इसी बीच विस चुनाव आ जाने के कारण पुलिस शिथिल पड़ गई। आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इस बाबत सीओ सिटी विजय प्रताप यादव ने बताया कि शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें