फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ घाट पर बालू गिराने को लेकर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। हुकुमछपरा काली मंदिर के पास गंगा नदी के किनारे ग्रामीणों द्वारा बनाए गए छठ घाट पर खनन माफिया द्वारा रविवार को जबरन नाव से लाल बालू गिराया जाने लगा। ग्रामीणों के विरोध पर जब माफिया ने दबंगई दिखानी शुरू की तो ग्रामीणों ने हल्दी पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचते ही बालू माफिया नाव लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

बताया जाता है कि गंगा नदी के किनारे ग्रामीणों ने पूजा के लिए छठ घाट की सफाई की है। बिहार से नाव से बालू की तस्करी करने वाले रविवार को घाट पर ही जब बालू गिराने लगे तो ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष हल्दी विनीत मोहन पाठक पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे लेकिन तस्कर नाव के साथ फरार हो गए। ग्रामीणों ने एसओ को बताया कि बालू उतारने से विरोध करने पर बालू के धंधेबाज दबंगई पर उतारू हो गए। बताया जाता है कि क्षेत्र के गंगापुर, पचरूखिया, हुकुमछपरा आदि गंगा घाटों पर लाल बालू का अवैध धंधा जोरों पर चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार खाकी व खादी की जुगलबंदी में चल रहे इस खेल से कार्तिक माह में सूर्योदय के पूर्व स्नान करने वाले स्नानार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अवैध धंधे का कारोबार बड़ी नावों से किया जाता है जिसमें 14 से 16 ट्राली तक बालू आता है। उक्त घाटों पर पहुंचने के साथ ही बालू माफिया करीब आधा दर्जन ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ मौके पर मौजूद रहते हैं। बालू लदी ट्रालियों से उक्त गंगा घाटों के रास्ते भी बदहाल हो गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें