फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्दी में 220 परिवारों की 580 झोपड़ियां जलीं

Sun, 24 Apr 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
जंगल में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को आग से कई रिहायशी झोपड़ियां राख हो गईं। हल्दी के थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव में रविवार की दोपहर हरिजन बस्ती में 150 परिवारों के 450 रिहायशी झोपड़ियाें और धर्मपुरा दलित बस्ती में 70 परिवारों की 130 झोपड़ियों को आग ने राख कर दिया।
विज्ञापन


इन घटनाओं में घरेलू समान के साथ ही नगदी और जेवर आग की भेंट चढ़ गए। वहीं कई मवेशी झुलस गए तो कई की मौत हो गई। ग्रामीणों और अग्निशमन दस्ते ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।


 थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव के हरिजन बस्ती निवासी बसंत राम के घर में रविवार को अज्ञात कारण से आग लग गई। इस घटना में 450 रिहायशी मकान ओर झोपड़ी जलकर राख हो गए। इसके अलावा अनाज, कपड़े, गहने, बर्तन, नगदी रुपये समेत घरेलू उपयोग की सभी वस्तुएं जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन


लेखपाल नन्हे पांडेय व अनिल तिवारी नुकसान का जायजा ले रहे हैं। उधर रामगढ़ के हल्दी थाना क्षेत्र के धर्मपुरा दलित बस्ती में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। अगलगी की घटना में 70 परिवार के 130 झोपड़ियां व उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। एक दर्जन बकरियां भी जलकर मर गईं।

इसके अलावा एक गाय व एक भैंस भी गंभीर रूप से झुलस गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों को पीड़ितों के गुस्से का शिकार भी होना पड़ा। बावजूद फायर ब्रिगेड के जवानों ने रामबाबू के घर में किराना दूकान से सटे आग को करीब दो घंटे मशक्कत के बाद किसी प्रकार बुझा पाए।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अयोध्या प्रसाद बिंद, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल सिंह, समाजसेवी डा. रूपेश सिंह ने पीड़ितों का हर संभव मदद किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें