फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान को सफाई कर्मी ने पीटा 

Sun, 24 Apr 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
रेत उठाने के विरोध पर सफाई कर्मचारी ने नवदिया धनेष के प्रधान हरप्रसाद सरोज को जाति सूचक अपशब्द कहे, गाली-गलौज कर पिटाई कर घायल कर दिया। पुलिस ने प्रधान की ओर से सफाई कर्मचारी गंगाराम राठौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल प्रधान को डॉक्टरी जांच को सीएचसी भेजा है।
विज्ञापन

घटना शनिवार शाम की है। प्रधान हरप्रसाद सरोज ने बताया कि बिलंदपुर अशोक निवासी सफाई कर्मचारी गंगाराम ने नगर स्थित उसके एक प्लाट से रेत उठा ली थी। इसकी जानकारी पर उसने गंगाराम से रेत उठाने का विरोध किया। आरोप है कि तब सफाई कर्मचारी ने जाति सूचक अपशब्द कहे और गाली-गलौज की और उसके मुंह पर ईंट से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। प्रधान ने बताया कि उसके पिछले प्रधानी के कार्यकाल में गंगाराम उनकी पंचायत में सफाई के पद पर तैनात रह चुका है। पुलिस ने प्रधान हर प्रसाद सरोज की ओर से सफाई कर्मचारी गंगाराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर प्रधान को डॉक्टरी जांच को सीएचसी भेजा। 
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें