फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामिया अतर्जनपदीय लूटेरा गिरफ्तार, तीन फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जीराबस्ती गांव स्थित हेल्डीवैरी प्राइवेट लिमिटेड कार्यालय में मैनेजर को बंधक बनाकर हुई लाखों रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने मंगलवार की देर रात को आरोपी को स्वाट टीम ने गाजीपुर जनपद के भोजपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी बीस हजार का इनामिया बदमाश है। जबकि अन्य उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस लाइन के मनोरंजन हाल में पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़ा गया आरोपी गाजीपुर जिले के थाना भुड़कुड़ा क्षेत्र के कोला जखनिया गांव का निवासी सुनील यादव है। जिसके पास से एक पिस्टल, एक कारतूस व एक खोखा संग लूट के 20 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। जबकि इसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने तीन साथियों के साथ जीराबस्ती स्थित हेल्डीवैरी प्राइवेट लिमिटेड कार्यालय में मैनेजर को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। एसपी ने बताया कि अभियुक्त अंतरजनपदीय लुटेरा है। इसके विरुद्घ बलिया, गाजीपुर, वाराणसी जिले में विभिन्न मामलों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने पकड़ने वाली टीम को 15 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। मालूम हो कि सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीराबस्ती गांव स्थित हेल्डीवैरी प्राइवेट लिमिटेड कार्यालय में 31 दिसंबर की शाम नकाबपोश व हथियार बंद बदमाशों ने मैनेजर प्रेमप्रकाश सिंह को बंधक बनाकर दो लाख 53 हजार रुपये नकदी सहित लाखों रुपये लूट लिए थ्रे। इस मामले में मैनेजर की तहरीर पर चार अज्ञात एवं दो कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें