फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में युवक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। दो थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसोें में एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में जहां धरनी मोड़ पर जीप पलट गई तो वहीं बांसडीह के दिउली इंटर कालेज के पास बाइक और टेंपों भिड़ गए।
विज्ञापन

दुबहर थाना क्षेत्र के धरनीपुर मोड़ के समीप बुधवार की सुबह सवारियां भरकर कमांडर जीप बैरिया से बलिया आ रही थी, इस बीच राजमार्ग 31 पर धरनीपुर मोड़ के समीप वह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के खरौना गांव निवासी अरुण कुमार (35), अनीता (35) पत्नी मनोज निवासी चांदपुर एवं बैरिया निवासी रीना देवी (40) पत्नी नरेश पाल घायल हो गए। अरुण की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर विधायक सुरेंद्र सिंह खबर सुनते ही जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।
बांसडीहरोड : थाना क्षेत्र के बलिया बांसडीह मार्ग स्थित दिउली इंटर मीडिएट कालेज के समीप बुधवार की सुबह टेंपो एवं बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने बांसडीह अस्पताल ले गए, जहां से हालत खराब देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के कैथवलि निवासी छोटे लाल साहनी (40) है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें