फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरइया पोखरे की मछलियां उतराई मिली, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव। मछलियों के लिए प्रसिद्ध ऐतिहासिक बरईया पोखरे में बुधवार की सुबह मरी हुई करीब 300 मछलियां उतराई मिलीं। जिस पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मछलियां देखने लोग पोखरे पर जुट गए। आशंका जताई जा रही है कि पोखरे में जहर डाल दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच। एसडीएम ने जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

अपनी सुन्दरता और बड़ी बड़ी मछलियों के पोषण तथा संवर्धन के लिए पूर्वांचल में प्रसिद्ध चितबड़ागांव का ऐतिहासिक बरईया पोखरे में मछलियां देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं और पोखरे में लाई, बिस्कुट डाल कर मछलियों की उछल कूद का आनंद उठाते हैं। बुधवार की सुबह भारी संख्या में मछलियां उतराई देख पोखरे पर भारी भीड़ जमा हो गई। पूर्व चेयरमैन केशरी नंदन त्रिपाठी, अमरजीत सिंह, डब्बू सिंह, बृज कुमार सिंह, धीरेन्द्र तिवारी, रामजतन वर्मा, मोती चन्द्र गुप्त , उदय भानसिंह, सहित उपस्थित लोगों ने पुलिस प्रशासन मत्स्य विभाग तथा जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। अबरईया पोखरा संरक्षण समिति के अध्यक्ष हीरानंद सिंह की सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी सदर निखिल फुंडे ने मौके पर निरीक्षण के बाद मत्स्य विभाग के निरीक्षक विपिन बिहारी ओझा को जांच का निर्देश दिया।

कोट
पोखरे में मछली के मरने की सूचना पर मौके पर सत्यता की जांच की गई। हालांकि चर्चा जहर डालने की है। लेकिन यह जांच का विषय है। जांच के आदेश दिए गए हैं। जैसा होगा उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निखिल फुंडे, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें