फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगे भाइयों को दस वर्ष कारावास

Tue, 06 Sep 2016 08:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
sdf
विज्ञापन
आज से करीब चार वर्ष पूर्व भाई का घर जलाने के मामले में दोष साबित होने पर कोर्ट ने आरोपी दो भाइयों को दस-दस वर्ष के सश्रम कारावास तथा दस-दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया। इस मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम मनोज कुमार राय की अदालत में हुई। 
विज्ञापन



अभियोजन के अनुसार नगरा थाना क्षेत्र के रेकुआ नसीरपुर निवासी वादी मुकदमा हर्ष नारायण सिंह ने थाने में 25 अक्टूबर 2012 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 24 अक्टूबर 2012 को रात करीब आठ बजे उनके भाई उदय प्रताप सिंह और हृदय नारायण सिंह उनके घर पर आकर भद्दी-भद्दी गाली देने लगे। इसबीच मेरी पत्नी मनोरमा देवी घर से बाहर निकली तो हृदय नारायण सिंह ने कहा कि पूरे परिवार को जलाकर मार डालो।

उनके कहने पर उक्त दोनों व्यक्ति उनके मड़हे में आग लगा दिए। इस मामले में पुलिस के आरोप पत्र प्रेषित होने के बाद कोर्ट ने सुनवाई करते हुए साक्ष्य का न्यायिक परिसीलन कर दोनों आरोपी के विरुद्ध घर जलाने का जुर्म साबित पाकर उन्हें दस-दस वर्ष के सश्रम कारावास तथा दस-दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया। अभियोजन की ओर से एडीजीसी धनंजय उपाध्याय तथा बचाव पक्ष से रमाकांत सिंह ने पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें