फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपारी लेकर हत्या करने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्रभारी निरीक्षक पकड़ी, प्रभारी स्वाट टीम व प्रभारी सर्विलांस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर एसडी ज्ञानकुंज एकेडमी स्कूल से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। एक अभियुक्त फरार हो गया। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने चार तमंचा, 12 जिंदा कारतूस, पांच खोखा कारतूस, दो बाइक व चार मोबाइल बरामद किया।
विज्ञापन

शनिवार को खुलासा करते हुए प्रभारी निरीक्षक पकड़ी चन्द्रभान यादव ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त पकड़ी थाना क्षेत्र के सरयां डोभवा निवासी अनिल कुमार राम पुत्र आशनारायण, रेवती थाना क्षेत्र के लमूही निवासी हरेंद्र सिंह पुत्र राजनरायण सिंह, नगरा थाना क्षेत्र के सरया बगडौरा निवासी निराला पुत्र इंद्रजीत कुमार, गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली निवासी बिहारी यादव पुत्र स्व. यमुना यादव हैं। जबकि फरार अभियुक्त रेवती थाना क्षेत्र के लमूही निवासी तूफानी यादव पुत्र रामटहल यादव है। बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मेउली कनासपुर के आगे स्थित सरया के अनिल कुमार राम के एसडी ज्ञानकुंज एकेडमी में कुछ बदमाश खाने पीने का कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए संयुक्त टीम स्कूल के पास पहुंची जहां देखा कि स्कूल गेट के सामने दो बाइक पर पांच व्यक्ति आपस में बात-चीत कर रहे है। पुलिस टीम को देखते ही वह भागने लगे। जिन्हें घेराबंदी कर संयुक्त टीम ने चार बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि एक बदमाश भागने में सफल रहा।
पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना नाम क्रमश: अनिल कुमार राम, हरेंद्र सिंह, निराला, बिहारी यादव बताया। इस दौरान अनिल कुमार राम के पास से एक देशी तमंचा और छह कारतूस, दो मोबाइल बरामद किया गया। जबकि हरेंद्र सिंह के पास से एक तमंचा और छह कारतूस बरामद किया। वहीं निराला के पास से एक देशी तमंचा, छह कारतूस के साथ ही एक मोबाइल तथा बिहारी यादव के कब्जे से एक देशी तमंचा, 5 कारतूस के साथ ही एक मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्त अनिल कुमार राम ने बताया कि उसने सोनू सिंह से ब्याज पर रुपये लिये हुए थे। रुपये देने के उपरांत भी वह हमको प्रताडि़त कर रहे थे और अधिक पैसे की मांग कर रहे थे। इससे मैं परेशान हो गया था। इसके बाद मैंने अपने दोस्त निराला कुमार को डेढ़ लाख रुपये में सोनू की हत्या के लिए सुपारी दी। निराला ने बताया कि बिहारी यादव, हरेंद्र सिंह व तूफानी को डेढ़ लाख रुपया हत्या के लिए देना था। इसमें हत्या से चार दिन पहले 50 हजार रुपया दिया गया था तथा शेष एक लाख रुपया हत्या के बाद अनिल द्वारा दिया जाना था। सुपारी लेने के बाद 18 मार्च 2019 की रात करीब 11 बजे हम लोगों ने विवेक सिंह उर्फ सोनू निवासी मेउली कनासपुर थाना पकड़ी को सोते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह हत्या हरेंद्र ने गोली मारकर की थी। एसओ ने बताया कि अभियुक्त हरेंद्र सिंह के विरूद्घ सहतवार, थाना रघुनाथपुर बिहार, थाना बैरिया, थाना रेवती में आधे दर्जन से अधिक मुकदमा के साथ ही यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना रेवती में पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें