फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगलगी में हजारों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी(बलिया)। थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव में गुरुवार की दोपहर अज्ञात कारण से आग लग गई। जब तक लोग इकट्ठा हो पाते, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि कुछ देर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची।
विज्ञापन

बताया जाता है कि रेपुरा के उचकवा डेरा निवासी महेश तुरहा के घर में अचानक आग लग गई। जब तक लोग दौड़ के आग बुझाने का प्रयास करते रामजी तुरहा, छोटे तुरहा, बड़े, सुरेश तुरहा, मन्ना, श्रीराम गणेश तुरहा की रिहायशी झोपड़ी, पक्का मकान, करकट के साथ घर-गृहस्थी के सामान जलकर राख हो गए। अगलगी में एक गाय भी जल कर मर गई जबकि एक अन्य गाय गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर जा रही थी कि रास्ते में हाईटेंशन तार से टकरा कर फंस जाने के कारण लाइन कटवाया गया। काफी देर बाद छोटी गाड़ी आई तो आग बुझाई गई। ग्राम प्रधान राजेंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर हर संभव मदद का भरोसा दिया। इलाकाई पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें