फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए जी कट गई मेरी चोटी, बोलने के बाद हो गई बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
इब्राहिमपट्टी। महिलाओं के बाल कटने का सिलसिला भीमपुरा क्षेत्र में भी पहुंच गया। क्षेत्र के उधरन गांव में सुबह नौ बजे नहाकर बाल सुखाते वक्त ही एक औरत के बाल कट गए। यह बात पास में बैठे अपने पति को बताने के बाद ही बेहोश हो गई। एंबुलेंस से उसे बेल्थरारोड सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

भीमपुरा थाना क्षेत्र के उधरन गांव में सुनील राजभर की 30 वर्षीय पत्नी मंजू शुक्रवार की सुबह नौ बजे के आसपास नहा कर अपना बल सूखा रही थी। उस दौरान उसे अपने शरीर मे झुनझुनी और सुस्ती का आभास हुआ तो यह बात बगल में बैठे अपने पति को बता रही थी। ठीक उसी दौरान उसे अपने बाल कटने का भी एहसास हुआ। बाल कटने की बात भी अपने पति से बताकर बेहोश हो गई। पति की आवाज पर बगल की महिलाएं पहुंची टी पानी छिड़कर उसे उठाने का प्रयास किया। लेकिन उसकी कुछ असर नहीं हुआ तो किसी ने 108 को सूचना दे दी। एम्बुलेंस में उसे बेल्थरारोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
दो और महिलाओं की कटी चोटी
विशुनपुरा। चोटी कटने की घटनाओं में लगातार हो रहे इजाफे से महिलाओं में भय और दहशत की स्थिति है। क्षेत्र के सुजनापुर भीमपुरा नंबर दो गांव में एक महिला की चोटी अचानक कट जाने से हड़कंप मच गया । सुजनापुर दलित बस्ती निवासी पूनम (28) पत्नी राधेश्याम शुक्रवार को रोटी बनाने के लिए आटा गूंथ रही थी। इस दौरान उसकी चोटी कट गई और वह बेहोश हो गईं । परिजनों ने महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मनियर प्रतिनिधि के अनुसार, थाना क्षेत्र के नावट नंबर 1 निवासिनी मंजू देवी पत्नी लालू राजभर की चोटी गुरुवार की रात कट गई । मंजू अपने परिवार के सदस्यों के साथ झोपड़ी में सोई हुई थी। सुबह जगी तो अपने सिर से बाल गिरे देखकर वह चौंक गई। बाद में उसे चक्कर आने लगा । उसे देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा ।
महिला की चोटी कटने के बाद हो गई बेहोश
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के बानियाबांध गांव में शुक्रवार की दोपहर लघुशंका करने जा रही एक महिला की चोटी कट जाने से बेहोश हो गई। परिजन आनन-फानन में एक निजी चिकित्सक है इलाज कराया। बनियाबांध निवासी मीरादेवी राजभर 40 पत्नी राजनाथ राजभर दोपहर में दो बजे लघुशंका करने जा रहे थी। जो अचानक चोटी करते देख रास्ते में ही बेहोश होकर गिर गई। आस पास की सूचना पर परिजन नगर के एक निजी चिकित्सक हैं इलाज करा रहे हैं। महिला दो घंटे तक बेहोश रही। इस घटना से क्षेत्र की महिलाओं में दहशत व्याप्त है। क्षेत्र में चोटी कटने की दूसरी घटना है।

चोटी कटने की घटना से महिलाएं आतंकित
बेल्थरारोड। क्षेत्र में चोटीकटवा की घटनाएं बढ़ गई है। इससे महिलाओं में दहशत व्याप्त है। रोजाना क्षेत्र में कहीं न कहीं महिलाओं की चोटी कटने की घटनाएं हो रही हैं। क्षेत्र के उधरन ग्राम में संजू (30) पत्नी सुनील की चोटी अचानक उस समय कट गई जब वह घर में बैठी थी। चोटी कट कर गिरते ही महिला अचेत हो गई। इलाज के कुछ समय बाद महिला को होश आया । इसी प्रकार क्षेत्र के खैरा खास और गोविन्द पुर ग्रामों में महिलाओं के चोटी कट जाने की घटनाएं हुई। अचानक चोटी कटने की बढ़ती घटनाओं से महिलाएं आतंकित हैं ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें