फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। स्वाट प्रभारी, सर्विलांस टीम एवं प्रभारी निरीक्षक नरही ने सोमवार की शाम भरौली गोलम्बर के पास से दो कंटेनर पर लदे 290 पेटी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद की। तीन तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि पकड़े गए शराब तस्कर हरियाणा के सोनीपत के थाना गोहाना क्षेत्र के एकता कालोनी गोहाना के वार्ड नंबर-एक निवासी कृष्ण कुमार सैनी , संदीप कुमार तथा हिसार के थाना बालसमंद क्षेत्र के सुंडावास निवासी मुकेश कुमार हैं, जो दो कंटेनर में अंग्रेजी शराब लेकर हरियाणा से भरौली-बलिया के रास्ते बिहार जाने की फिराक में थे। बताया कि बताया कि चेकिंग के दौरान दोनों कंटेनरों में दो भाग बना था। जिसमें एक कंटेनर में आगे के भाग में गत्तों में अंग्रेजी दवाइयां रखी गयी थी तथा पिछले भाग में 113 पेटी अवैध शराब रायल स्टैग ब्रांड की शराब रखी गयी थी। जबकि दूसरे कंटेनर में 177 पेटी शराब रखी गई थी। इस प्रकार 290 पेटी शराब बरामद की गई। जिनकी कुल कीमत करीब 38 लाख रुपये है। कार्रवाई करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा 15 हजार रुपये पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें