फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से दो परिवारों की रिहायशी झोपड़ी राख

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भोपतपुर में सोमवार की रात्रि करीब 11 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में दो परिवारों की रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गई। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसा उस समय हुआ जब हरिशंकर राम का परिवार भोजन करने के बाद सो रहे थे। इसी बीच देर रात उनकी रिहायशी झोपड़ी से आग की लपटे उठने लगी। आग की तपिश से परिजनों की नींद खुल गई। अभी लोग कुछ कर पाते कि आग ने विकराल रूप धारण कर बगल स्थित सत्यदेव राम की एक रिहायशी झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया। इस दौरान मड़हे में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें