फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन व मड़हे में चलती है पुलिस चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। कम्प्यूटर युग में पुलिस विभाग को आधुनिक सुख-सुविधाओं से सरकार द्वारा लैस किया जा रहा है। जबकि रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालनगर पुलिस चौकी पंचायत भवन तथा बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरेमनपुर पुलिस चौकी टूटे-फूटे मड़हे में संचालित हो रही है। आलम यह है कि दिन में पुलिसकर्मी पेड़ के नीचे बैठ अपना ड्यूटी करते है और रात में बिस्तर के नीचे असलहा दबाकर सोते है।
विज्ञापन

सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के निकट मधुबनी गांव में स्थापित सुरेमनपुर पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों को रहने-खाने का कोई स्थाई ठौर नहीं है। यहां सबसे अधिक परेशानी पुलिसकर्मियों को रात में होती है। जहां वे अपना असलहा बिस्तर के नीचे दबाकर सोते है। कारण कि असलहों को रखने के लिए कोई सुरक्षित स्थान नहीं है। बावजूद पुलिस महकमा के आला अफसरों का ध्यान नहीं है। अगर रात्रि के समय कोई अपराधी पकड़ में आ गया तो उसे उसी रात थाने पर पहुंचाना पड़ता है। कारण कि अपराधियों को भी रखने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार यादव ने बताया कि उच्चाधिकारियों के जानकारी में है। उनके द्वारा ही यह समस्या दूर की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें