फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, नौ पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। बैरिया पुलिस ने गुरुवार को देर रात में टेंगरही के बिरला बांध पर छापेमारी कर ट्रक पर लदे अरुणांचल प्रदेश निर्मित शराब की बड़ी खेप को पकड़ा। पकड़ी गई कुल 14640 शीशी अंग्रेजी शराब की कीमत 20 लाख बताई गई है। हालांकि शराब तस्कर भागने में सफल रहे। पुलिस ने कुल नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टेंगरही बिरला बांध पर ट्रक पर लाद कर गैर प्रांत से अंग्रेजी शराब की खेप लाई गई और इसे बिहार भेजने की तैयारी चल रही है। इस पर बैरिया पुलिस टेंगरही पहुंची, जहां ट्रक से शराब उतारने का काम शुरू था। पुलिस ने ट्रक पर लदे अंग्रेजी शराब की 305 पेटियों को पकड़ा। इन पेटियों में 180 एमएल की कुल 14640 शीशी थी, जिसकी कीमत 20 लाख बताई जा रही है। हालांकि पुलिस की गाड़ी का लाइट देख शराब तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मौके से एक ट्रक, बिना नंबर की ट्रैक्टर ट्रॉली और एक बाइक को भी कब्जे में ले लिया। एसएचओ गगनराज सिंह की तहरीर पर बैरिया थाना क्षेत्र के श्रीनगर निवासी अजय सिंह, नौरंगा निवासी बुचकन ठाकुर और अरुण ठाकुर, दयाछपरा निवासी रिपुंजय पांडेय, कोतवाली बलिया निवासी कमलेश यादव, ट्रक के चालक और मालिक, ट्रैक्टर चालक और बाइक मालिक समेत कुल नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर एसएचओ बैरिया गगनराज सिंह, एसएचओ हल्दी विनीत मोहन पाठक, उपनिरीक्षक लालबहादुर यादव, वीरेंद्र प्रताप दुबे आदि की टीम ने मौके पर भेजकर छापेमारी कराई गई इस दौरान भारी संख्या में शराब व वाहन पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें