फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, 14 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। दियारांचल के भोपालपुर गांव में जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों के 14 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। भोपालपुर के शंभूनाथ यादव और पड़ोसी शिवकुमार यादव के बीच जमीन की सीमा को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। शम्भू पक्ष के आवेदन पर गुरुवार को एसडीएम बैरिया के आदेश पर हल्का के लेखपाल और कानूनगो मौके पर गए हुए थे। दूसरे पक्ष के लोग के द्वारा अमान्य किए जाने पर दोनों लोग लौट गए। शुक्रवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच मामला तूल पकड़ लिया और मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडे तथा ईंट पत्थर भी चले। मारपीट में एक पक्ष के शंभूनाथ यादव (50), पंचदेव (55), कन्हैया (45), रामनिशान (60), सुमेर (42), कुबेर (45), धूपनाथ (36) तथा दूसरे पक्ष के शिवकुमार (45), वीरेंद्र (35), चंदन (18), वकील (22), अनिल (19), मुकेश (23), लक्ष्मण यादव (36) घायल हो गये। सभी घायलों का उपचार पुलिस ने सीएचसी पर कराया। अभी किसी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें