फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरप्रातीय गिरोह के तीन अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार शाम इलाहाबाद बैंक के पास अंतर प्रांतीय गिरोह के तीन आरोपियों को तीन लाख 20 हजार रुपये नकदी व बाइक के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपी बिहार प्रांत के पटना भीहटा थाना के गौरेया निवासी रंजन मिश्रा , जितेंद्र कुमार एवं हरेंद्र तिवारी है। इनके पास से पुलिस ने तीन लाख 20 हजार रुपये तथा एक बाइक बरामद किया। वहीं तीनों आरोपियों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बता दें कि तीन अभियुक्त नगर स्थित बैंकों के अंदर भोले-भाले व्यक्तियों को ठगी एवं धोखाधड़ी कर बड़ी नोट को छोटी नोट व छोटी नोट को बड़ी नोट बदलने के दौरान रुपये चोरी कर भाग जाते थे। जिन्हें मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार की शाम इलाहाबाद बैंक के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों अभियुक्तों ने बताया कि बलिया, गाजीपुर, कुशीनगर, मऊ व देवरिया आदि जिलों में बैंकों के आसपास घूमकर भोले-भाले लोगों को ठगी व धोखाधड़ी करके बड़ी को छोटी नोट व छोटी नोट को बड़ी नोट बदलने के दौरान रुपये चोरी कर फरार हो जाते है। इसके बाद कुछ दिनों के लिए जनपद छोड़ देते है। गिरफ्तार करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक ने 20 हजार रुपये नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें