मनियर। अजय सिंह हत्याकांड में आरोपियों को पुलिस द्वारा बचाने की शिकायत को लेकर मृतक के परिजनों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मिलकर आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार की मांग की। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तीन दिन के भीतर सभी आरोपियों को जेल के सलाखों मे होने का अश्वाशन दिया।
पिड़ित परिजनों का आरोप है कि हत्या के चार दिन बाद भी आरोपी फेसबुक व वाट्सएप पर कमेंट करते रहते हैं। फिर भी पुलिस आरोपियों को पकड़ने में असफल है। आरोपी अपने गांव तथा इर्द गिर्द घूमते रहते है। फिर भी पुलिस की पकड़ से कोसों दूर है। इससे पिड़ित परिवार का न्याय मिलने पर पुलिस पर तरह तरह की सवाल कर रहे है। हम पिड़ित परिवार का धैर्य टूटता जा रहा है। गुरुवार की देर शाम पिड़ित परिवार का प्रतिनिधिमंडल थानाध्यक्ष मनियर से मिलकर अपनी व्यथा सुनायी थी।जिसमें अश्वाशन के शिवा कुछ हासिल नही हुआ।
लोगों की मानें तो पुलिस कुछ आरोपियों को बचाने के लिए गिरफ्तारी नही कर रही है। जबकि अब धैर्य का बांध टूटता जा रहा है। शुक्रवार को बलिया न्यायालय में चार आरोपी सरेंडर करने की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मिलने वालों में संकल्प सिंह, सतीश सिंह, मदन सिंह, राजेश सिंह प्रिंस, अंकित सिंह अध्यक्ष कुंवर सिंह कालेज, ओंमकार सिंह छात्र नेता, घूरा पटेल, अनिल सिंह, अश्वनी सिंह, विभाष सिंह आदि पिड़ित की मदद की गुहार लगायी।