पठानकोट। द् रेवेन्यू पटवार यूनियन जिला पठानकोट के पटवारियों का आम इजलास यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मोहन सिंह की अध्यक्षता में करवाया गया। इजलास के दौरान जिला पठानकोट के पटवारियों की ओर से पेश आ रही समस्याओं के बारे में अवगत करवाया गया।
प्रदेश अध्यक्ष मोहन सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश भर में पटवारियों के काफी पद खाली पड़े हैं। उन्होंने कहा कि जिला पठानकोट में पटवारियों की 90 पोस्टें हैं, जबकि 30 पटवारी ही तैनात हैं, जिनमें से 5 सेवामुक्त व 5 पदोन्नत होने वाले हैं और 19 पटवारी नए हैं, जो अभी ट्रेनिंग पर हैं। उन्होंने कहा कि कम स्टाफ के कारण पटवारियों को काम के बोझ के चलते मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस बात को लेकर वह मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह व माल मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ से मिले थे।
उन्होंने यूनियन को विश्वास दिलवाया है कि प्रदेश सरकार की ओर से जल्दी विभिन्न विभागों में 1 लाख 25 हजार पोस्ट निकाली जाएंगी, जिनमें से 1335 पोस्ट पटवारियों की होगी। उन्होंने सरकार से मांग रखी है कि अन्य विभागों के कर्मचारियों की तरह भी उनका प्रोबेशन पीरियड कम करके 3 साल किया जाए। इस मौके पर जसवंत सिंह दालम, तेजिन्द्र सिंह, ओंकार सिंह, करण जसपाल, रमनदीप सिंह पन्नू, चान्नण सिंह, जतिन्द्र कुमार, हर्ष कुमार, दविन्द्र सिंह, जोगिन्द्र सिंह, राजेश कुमार, मेहर चंद मौजूद रहे।