फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात 100 लोगों के विरूद्घ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
100 अज्ञात लोगों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज
बलिया। लोकसभा चुनाव में मतगणना के दिन अराजकतत्वों ने सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी सनातन पांडेय के वाहन के शीशे को ईंट-पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित सनातन पांडेय की तहरीर पर अज्ञात 100 लोगों के विरु द्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मालूम हो कि कृषि मंडी स्थित मतगणना स्थल से सपा बसपा प्रत्याशी सनातन पांडेय शाम के करीब चार बजे बाहर निकले थे। वह गेट के बाहर खड़ी गाड़ी पर सवार होकर शहर की ओर जा रहे थे। इसी बीच सड़क पर खड़ी भीड़ में से किसी ने उनके गाड़ी पर ईट चला दिया। इससे उनका वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को रोकने का प्रयास किया तो वहां पर मौजूद लोग उग्र हो गये तथा पुलिस पर पथराव करने लगे। ईट-पत्थर चलता देख सुरक्षा में तैनात पुलिस व पीएसी के जवानों को भागना पड़ा था।
विज्ञापन

कुछ देर बाद अंदर व मुख्य गेट पर तैनात फोर्स को बुलाया गया। आनन-फानन में बॉडी प्रोटेक्टर व हेलमेट से लैस होकर पहुंचे जवानों ने लाठी भाजकर अराजकतत्वों को खदेड़ा था। भीड़ को तीतर-बीतर करने के लिए पुलिस व पीएसी के कुछ जवानों ने राईफल तक ताना। जिसके बाद करीब एक घंटे बाद मामला शांत हुआ। उधर, घटना से नाराज सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय, पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, पूर्व विधायक सुभाष यादव समेत सैकड़ों सपा-बसपा व कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के साथ कोतवाली के सामने पहुंचकर सड़क जाम कर अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने पीड़ित सनातन पांडेय के तहरीर पर अज्ञात 100 लोगों के विरूद्घ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है। इस बाबत सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जो भी दोषी होगा बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें