फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर में अफीम की खेती का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस चौकी फटी पटेल के तहत गडोटी गांव में पुलिस ने अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एक खेत में लहलहा रही अफीम की फसल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अफीम के कुल 262 पौधे नष्ट किए हैं। जबकि जमीन के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सिरमौर में अफीम की खेती की पुलिस को शिकायतें मिल रही थीं। सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम पंचायत जदोल टपरोली के गडोटी (ठंडीधार) में एक खेत में अफीम की फसल बरामद की गई। अफीम को मटर के पौधों बीच में लगाया गया था। मुख्य आरक्षी संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को गडोटी (ठंडीधार) में एक खेत से मटर के साथ उगाए अफीम के 262 पौधे पकड़ने में सफलता हासिल की। राजस्व विभाग से निशानदेही करवाने के बाद ही जमीन के मालिक की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन प्रारंभ कर दी है। मुख्य आरक्षी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस खेत की निशानदेही राजस्व विभाग से करवा कर मालिक का पता किया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें