फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंपो बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

पुलिस ने टेंपो को लिया कब्जे में, शव को भेजा पोस्टमार्टम को
अमर उजाला ब्यूरो
बैरिया। थाना क्षेत्र के बैरिया-रेवती मार्ग पर रविवार की रात लगभग 11 बजे टेंपो व बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक टेंपो छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार टेंपो बैरिया की तरफ से रेवती जा रहा था जबकि एक ही बाइक पर बैरिया थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी बिट्टू सिंह (20), रानीगंज बाजार निवासी रितेश कुमार (19) व गणेश गुप्त (20) रेवती की तरफ से आ रहे थे। चकिया गांव के पास बाइक व टेंपो में भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक चला रहे बिट्टू सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि रितेश व गणेश गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात हुए हादसे की जानकारी होते ही मौके पर आसपास के गांवों के लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया और मौके पर लावारिस खड़े टेंपो को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें