फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंतपुर में कच्ची शराब पर नहीं लग रहा अंकुश

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमानगंज। सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में अवैध रूप से बन रही कच्ची शराब का सिलसिला बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। गोरखधंधा वर्षों से मिनी उद्योग के रूप में फल-फूल रहा है। यहां से बनी शराब गाड़ियों में लादकर दूसरे जिलों के लिए भेजा जाता ह,ै लेकिन पुलिस आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठा सकी है। अवैध शराब के सेवन से करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की माने तो घर से लेकर सुरहा ताल के बीचो बीच में नाव लगाकर कच्ची शराब बनाने का किया जाता है। पुलिस सब कुछ जानते हुए भी कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करने का काम करती है। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने इस पर कार्रवाई करते हुए शराब बनाना बंद करवा दिया था। लेकिन उनके स्थानांतरण होने के बाद एक बार फिर कच्ची शराब बनाने का खेल जारी हो गया। शराब बंद कराने को लेकर गांव की महिलाएं कई बार झाड़ू लेकर जिलाधिकारी व सुखपुरा थाने का घेराव कर चुकी हैं, लेकिन अभी तक शराब के धंधे पर अंकुश नहीं लग सका है। बसंतपुर के ग्रामीणों ने बीते दिनों जिलाधिकारी को पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग किया गया था। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। चेताया कि अगर कच्ची शराब के विरूद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

इनसेट...
अब तक इनकी हो चुकी है मौतें
बलिया। बसंतपुर गांव में कच्ची शराब के सेवन करने से पिंटू सिंह, सुनील मल्हार, अरविंद, राजू, कमलेश, अरविंद के अलावा धरहरा गांव में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में केशवेंद्र, कुंदन गुप्ता, राम बिंद की मौत हो चुकी है। जबकि 26 लोग बीमार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें