फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दम घुटने से दो गायों की मौत, तस्कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। भीमपुरा थाना क्षेत्र के लोहटा उधरन मार्ग पर मंगलवार की रात पुलिस ने एक पिकअप पर तस्करी कर ले जाए जा रहे मवेशियों को बरामद किया। इनमें से दो गायों की मौत हो गई थी। कार्रवाई के बीच में तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। मवेशियों को बोरे में क्रूरता की हदों को पार करते हुए बांध कर रखा गया था।मामले पुलिस ने सम्बन्धित धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन

लोहटा उधरन मार्ग पर रात को तीन बजे के आसपास डायल 100 पेट्रोलिंग करते हुए जा रही थी, उसी समय सामने से आ रही पिकअप को पुलिस ने रोका। पुलिस को देख ड्राइवर गाड़ी खड़ी कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने कुछ दूर तक उनका पीछा किया लेकिन वह भाग निकला। जब पुलिस ने पिकअप का ढाला खोला तो उसमें गाय व बछड़ों को क्रूरता के साथ एक दूसरे के ऊपर बांधकर रखा गया था। पुलिस पिकअप को थाने ले आयी। उसमे से चार बछड़े और 2 गाय मिलीं। दोनों गायों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृत गायों का अंतिम संस्कार कराया। भीमपुरा पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय कुमार सिंह ने बताया कि दम घुटने से गायों की मौत हुई है। इस संबंध में पुलिस ने गाड़ी सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तक मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें