फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकल एक्ट व रास्तों से संबंधित मुकदमों को शीघ्र करें निस्तारित: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने लोकल एक्ट तथा सार्वजनिक रास्ते से सम्बंधित मुकदमों के निस्तारण पर विशेष बल दिया है। मंगलवार की देर शाम कैम्प कार्यालय पर अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को मुकदमों की प्रभावी पैरवी करने का निर्देश दिया। ऐसा नहीं होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि की भी चेतावनी दी। वहीं एसडीएम न्यायालयों मेें भी लम्बित वादों के निस्तारण का निर्देश सभी एसडीएम को दिया।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम अधिशासी अभियंता विद्युत, ईओ नगरपालिका, प्रवर्तन अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी समेत अन्य सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोकल एक्ट के मुकदमों को अपडेट करा लें। मुकदमों की प्रभावी पैरवी नहीं होने पर सम्बंधित अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जा सकती है। कहा कि सभी उपजिलाधिकारी धारा 145 में कम से कम पांच-पांच वादों का निस्तारण करें। सार्वजनिक रास्ते के पुराने वादों का भी स्थलीय निरीक्षण कर निपटाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सम्मन का तामिला व वादों का निस्तारण का न्यायालयवार विवरण अगली बैठक में प्रस्तुत करने को कहा। इस मौके पर एडीएम मनोज सिंघल, एएसपी विजयपाल सिंह, सीआरओ, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज पांडेय, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी विजयपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें