फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्याह के लिए जुटाई थी पाई-पाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर। आए दिन आग की चपेट में आकर गरीब लोगों के पुत्रियों की अरमानों पर पानी फिर जाता है, क्योंकि आज भी गरीब तबके के लोग ही मड़हे या कच्चे मकानों में अपना आशियाना बनाकर गुजर-बसर करते हैं। इसी तरह फिर बीते मंगलवार की देररात बैरिया थाना क्षेत्र के टोला शिवन राय गांव मे अचानक गांव के निवासी श्रीभगवान पासवान के मड़हे का उत्तरी छोर धूं-धूं कर जलने लगा।
विज्ञापन

गांव के लोग कुछ कर पाते, उससे पहले ही उनकी झोपड़ी और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में श्री भगवान का परिवार तो पूरी तरह बर्बाद हुआ ही, साथ ही सटे उनके पड़ोसी परमात्मा साह के मड़हे भी चपेट में आ गए और पुत्री पूनम कुमारी के अरमान भी आग के भेंट चढ़ गए। उनके घर में भी सामान के नाम पर कुछ नहीं बचा। बिटिया पूनम की शादी रेवती थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी धनजी साह के पुत्र जयप्रकाश साह के साथ तय हुई थी। जो 26 अप्रैल 2018 को तिलक व 29अप्रैल 2018 को शादी की तिथि तय है। इसबीच आग की घटना ने उनका सब कुछ बर्बाद कर डाला। पूनम के पिता परमात्मा साह ने बताया कि हम सामान्य लोग हैं। बिटिया की शादी की तैयारी में बहुत पहले से लग जाते हैं। हमने पूनम की शादी के लिए जेवरात, बर्तन, कपड़े आदि सब कुछ खरीद लिए थे। घर में नगद भी साठ हजार रुपया रखा था। जिससे हम बारातियों का स्वागत कर लेते । लेकिन हमें क्या पता था कि हम जैसे गरीब की सारी खुशियां ही आग के भेंट चढ़ जाएगी। वहीं पिता को लाचार और बेबस देख घर के अंदर बैठी बिटियां भी फफक कर रोने लगी। जिसे देख मौजूद लोगों की आंखे भी नम हो उठी । गांव के लोग भी परमात्मा साह के साथ पूरी सहानुभूति के साथ खड़े हैं, लेकिन उनका दर्द कम होते नहीं दिख रहा। आसपास के लोगों के मुंह से बस एक ही बात निकल रही थी, सदियों से गरीब के बेटियों के अरमान अक्सर आग के भेंट चढ़ जाते हैं और सरकार द्वारा कोई ठोस पहल नहीं किया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें