फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पुल से टकराई, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। मनियर- बांसडीह मार्ग स्थित हालपुर गांव के समीप रविवार को भेड़ी नाला के पुल के समीप बाइक सवार पुल से टकरा गए। जिससे बाइक सवार असंतुलित हो गई वहीं बाइक चला रहे एक युवक की पुल से नीचे गिरने से मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। किसी ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के चकिया गांव से सिकंदरपुर मांगलिक कार्यक्रम एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर शामिल होने के लिए गए थे। जहां से वे रात में अपने गांव बैरिया थाना क्षेत्र के उपाध्यायपुर निवासी अजय कुमार, सुरेमनपुर निवासी संजय पासवान तथा गोन्हिया छपरा निवासी वीर बहादुर पासवान अपने गांव वापस आ रहे थे। अभी बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के हालपुर स्थित भेड़ी पुल के पास पहुंचे थे कि उनकी बाइक अनियत्रित होकर पुल से टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार एक युवक अजय कुमार पुल से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी बीच रात्रिगश्त से वापस लौट रहे बांसडीह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय त्रिपाठी ने पहुंच कर अजय को नाले से बाहर निकाला। जहां अजय की मौत हो चुकी थी जबकि घायल संजय और वीर बहादुर को एंबुलेंस से तत्काल जिला अस्पताल पहुुंचाया। वहीं मृतक अजय के जेब से मोबाइल निकालकर घटना की सूचना प्रभारी निरीक्षक ने परिजनों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें