फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस से उच्चकों ने कीमती आभूषण और नकदी उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनपुरा। नगरा बेल्थरारोड मार्ग पर जमुआंव गांव के पास रोडवेज बस से बलिया जा रहे दंपती के सूटकेस से उचक्कों ने सोमवार की शाम को हजारों रुपये के कीमती आभूषण व नगदी चुरा लिया। इसकी भनक मिलते ही पीड़ित दंपती संजय साह ने घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और दंपती ने यात्रा निरस्त कर दी।
विज्ञापन

उभांव थाना के चैकिया एकसार निवासी संजय साह गैर प्रांत में नौकरी करते है और कुछ दिन पूर्व ही अपने भाई के शादी में शामिल होने के लिए बेल्थरारोड आएं थे। जो शादी समारोह के बाद सोमवार को अपनी पत्नी किरन साह के साथ रोडवेज बस से बलिया जाने के लिए चैकिया मोड़ से बस पर सवार हुए। बस में चढ़ते समय ही दो अंजान युवकों ने बस में सामान रखवाने के बहाने दंपती संजय साह के हाथ से बैग व सूटकेस ले लिया और बस में साथ में सवार हो गए। युवकों ने दंपती को बस में कबठाकर स्वयं भी पीछे की सीट पर सामान लेकर बैठ गए और नगरा का टिकट लिया। इस बीच युवक जमुआंव गांव के पास ही सूटकेस व बैग रख बस से उतर गए। इधर दंपती को शक हुआ तो सूटकेस को चेक किया तो वह पहले से खुला हुआ था। तब पति-पत्नी ने माथा पीट लिया। सूटकेस से करीब आठ हजार नकदी और करीब 50 हजार के तीन सोने के गहने गायब थे। दंपत्ति ने तत्काल बस रुकवाकर घटना की सूचना डायल 100 पुलिस को दी और मौके पर पहुंचे उभांव थाना उपनिरीक्षक श्रीराम सिंह यादव ने पीड़ितों से घटना के बारे में जानकारी ली और तत्काल छान बीन शुरू कर दी। घटना के कारण दंपती ने अपनी यात्रा निरस्त कर दी। इस मामले में पुलिस मामले की छानबीन कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें