बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर स्थित एक दुकान में कुछ अराजकतत्वों ने बुधवार की शाम पहुंच तोड़फोड़ किया और दुकानदार के स्कार्पियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। जबकि अन्य युवक भागने में सफल हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के तिखमपुर निवासी संजीव कुमार सिंह की आटो मोबाइल की हैबतपुर में दुकान है। संजीव ने बताया कि हैबतपुर स्थित वाहन धुलाई सेंटर पर अपनी स्कार्पियो धुलाई करने के लिए चालक को भेजा। जहां किसी की व्यक्ति की मोबाइल गायब हो गया था। इसको लेकर वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। भीड़ देख चालक गाड़ी लेकर वापस आ गया। वहां के लोगों को शंका हुई कि चालक मोबाइल लेकर भाग गया है।
इसके बाद वे सब दुकान पर आए और मोबाइल के बारे में पूछने लगे। उनके द्वारा बताया गया कि चालक मोबाइल नहीं लिया है। स्कार्पियो खोलकर भी दिखाया। लेकिन वे उन्हें गाली देने लगे और दुकान में तोड़फोड़ करने के बाद बगल में खड़ी मेरी स्कार्पियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक अराजकतत्व को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस बाबत सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष संभ्रात व्यक्तियों के मौजूदगी में सुलह कर लिया। इसके बाद युवक को छोड़ दिया गया।