फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्गी से दो लाख 60 हजार रुपये उचक्कों ने उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। चौधरी चरण सिंह त्रिमुहानी पर बुधवार को खड़ी बाइक की डिकी से चोरों ने दो लाख 60 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने इसकी सूचना तत्काल चौकी इंचार्ज योगेंद्र प्रताप सिंह को दी। सीएसपी के संचालक राकेश सिंह की माने तो बेल्थरारोड के यूनियन बैंक की शाखा से बुधवार की दोपहर दो लाख 60 हजार रुपये निकाला। इसके बाद चौधरी चरण सिंह त्रिमुहानी पहुंचे। त्रिमुहानी के पास बाइक खड़ी कर किसी से मिलने चले गए। कुछ देर बाद वापस आने पर देखा कि बाइक की डिकी खुली है और उसमें रखे रुपये गायब हैं। यह देख शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए और नाकेबंदी कर छानबीन में जुट गए। लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित द्वारा तहरीर नहीं दिया गया था। इस बाबत सीओ रसड़ा केपी सिंह ने बताया कि डिकी से पैसा गायब करने की सूचना मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें